Ranchi

राँची में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस | Pregnant Woman Found Dead in Ranchi, Probe Underway

राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला की जल्द डिलीवरी होने वाली थी, जिससे घटना और भी संवेदनशील हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतका मूल रूप से डाल्टनगंज की रहने वाली थी और उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है। वहीं, महिला के परिवार वालों ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन