Ranchi

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: राँची में LPG सिलेंडर की कमी, एजेंसियों पर लंबी कतारें | LPG Shortage in Ranchi Amid Middle East Tensions

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब भारत में भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। राँची में भी घरेलू LPG सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों में लोग घंटों तक गैस एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े होकर रसोई गैस का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों को अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है ताकि घर में खाना बन सके।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से कमी नहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को सिलेंडर पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गैस एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार फिलहाल गैस की आपूर्ति कम हो रही है, जिसके कारण डोर-टू-डोर डिलीवरी प्रभावित हुई है और उपभोक्ताओं को एजेंसी से ही सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन