Ranchi

मुख्यमंत्री आवास में डीजीपी तदाशा मिश्रा की शिष्टाचार भेंट | CM Hemant Soren Meets New DGP Tadasa Mishra in Ranchi

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इसी दौरान राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत अधिकारियों—राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार—ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन