Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन की शिष्टाचार भेंट | Australian High Commissioner Meets Jharkhand CM Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग, विकास और समकालीन वैश्विक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

मुलाकात में झारखंड में निवेश की संभावनाओं, शिक्षा, शोध, आर्थिक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की प्राथमिकताओं, प्राकृतिक संसाधनों और औद्योगिक अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने भी झारखंड में सहयोग बढ़ाने में ऑस्ट्रेलिया की रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कानून की प्रोफेसर सुशान मार्क्स, फर्स्ट सेक्रेटरी टॉम सैंडरफोर्ड और सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च ऑफिसर अनघा भी उपस्थित थीं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन