Ranchi

राँची कांग्रेस भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल | Iftar Party Held at Congress Bhavan Ranchi

रमजान के पवित्र माह के अवसर पर बुधवार को राँची स्थित कांग्रेस भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने किया। इफ्तार से पहले मौलवी द्वारा विशेष दुआ पढ़ी गई, जिसमें झारखंड की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और झामुमो के मंत्री हफीजुल हसन समेत गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक साथ इफ्तार किया और राज्य में शांति, भाईचारा और तरक्की की कामना की। राँची शहर के सैकड़ों रोजेदार कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन