Ranchi

राँची के मौलाना आजाद कॉलोनी में नाले में गिरे दो बच्चे, एक की मौत | One Child Dies After Falling Into Drain in Ranchi

राँची के सदर थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चे गहरे नाले में गिर गए। दोनों बच्चे अपने घर के बाहर खेल रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे नाले में जा गिरे। नाले में पानी का बहाव था, जिससे बच्चे तेजी से बहने लगे।

बच्चों को डूबता देख उनकी मां ने बिना देर किए नाले में छलांग लगा दी। उन्होंने पूरी ताकत से एक बच्चे का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा बच्चा हाथ से छूट गया और बहता चला गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। बताया गया कि यह नाला आगे नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में मिलता है। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे बच्चे को बाहर निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन