Ranchi

राँची के लोयला ग्राउंड में क्रिसमस आगमन महोत्सव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल | CM Hemant Soren Attends Christmas Advent Festival at Loyola Ground, Ranchi

राँची के लोयला ग्राउंड में आयोजित क्रिसमस आगमन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत कर पर्व की खुशियों में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, आर्चबिशप विंसेंट आइंद और जीईएल चर्च के मोडरेटर मार्सल केरकेट्टा भी उपस्थित रहे।

महोत्सव में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात की और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी अतिथियों ने लोयला ग्राउंड में सामूहिक रूप से क्रिसमस केक काटकर उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने शांति, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए विशेष प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में विभिन्न समुदायों का एकजुट होकर पर्व मनाना राज्य की सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। बिना द्वेष के एक-दूसरे का साथ देना ही क्रिसमस का सच्चा संदेश है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन