Ranchi

राँची पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बच्चे सकुशल बरामद | Ranchi Police Bust Inter-State Child Trafficking Gang, 12 Children Rescued

राँची पुलिस ने एक बड़े और संगठित अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 12 अपहृत बच्चों को सकुशल मुक्त कराया है। यह गिरोह बच्चों को अगवा कर उनसे भीख मंगवाने, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे अमानवीय धंधों में झोंकता था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने यह बड़ी कार्रवाई की। जांच की शुरुआत एक अपहरण मामले से हुई, जिसके तार रामगढ़ से जुड़े और फिर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी सक्रिय था। राँची (सिल्ली), रामगढ़ (कोठार) और लातेहार (बरियातू) से बच्चों को बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ बच्चों को अन्य राज्यों में बेचे जाने की भी पुष्टि हुई है और उनकी तलाश जारी है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन