Ranchi

राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ | Ranchi Police Busts Major Brown Sugar Racket

कल रात्रि करीब 10 बजे मिली गुप्त सूचना पर राँची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चल रहे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने कुम्हार टोली, चूना भट्टा स्थित अमित सोनी के घर छापामारी कर 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सासाराम के शाहिद नामक सप्लायर से नशा पदार्थ लाकर राँची में ऊँचे दाम पर बेचता है।

उसकी जानकारी पर रातू रोड स्थित अखिल मेमोरियल गली में छापामारी कर अनिकेत उर्फ सिनु और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से क्रमशः 10.20 ग्राम और 240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वहीं घर से अनिकेत की पत्नी अनीशा कुमारी के पास से 5.82 लाख रुपये भी जब्त किए गए, जिसे नशा कारोबार की कमाई बताया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन