Ranchi

राँची में ठंड से राहत के लिए 50 बेड का अस्थायी आश्रय गृह तैयार | Ranchi Sets Up 50-Bed Temporary Shelter Home to Protect People from Severe Cold

कड़ाके की ठंड को देखते हुए राँची के अलबर्ट एक्का चौक के पास 50 शय्या क्षमता वाला अस्थायी आश्रय गृह तैयार किया गया है। सदर अस्पताल की चहारदीवारी के पास बनाए गए इस आश्रय गृह में 30 बेड पुरुषों के लिए और 20 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। ठंड से राहत सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने आश्रय स्थल पर कंबल, गद्दे, अतिरिक्त मोटाई वाले तिरपाल युक्त पर्दों के साथ साथ पेयजल, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ शौचालय और वातावरण को गर्म रखने वाली मशीन लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू सहित निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शहरी प्रशासन का यह कदम ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन