Ranchi

राँची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार | Brown Sugar Racket Busted in Ranchi, Two Arrested

राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ब्राउन शुगर की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिपी सिंह मुंडा और गरूपदो सिंह मुंडा के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी खरसीदाग इलाके से की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति तुपुदाना की ओर से रिंग रोड होते हुए खरसीदाग की तरफ ब्राउन शुगर लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, ₹2200 नकद और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जब्त नकदी ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त हुई है।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन