Ranchi

राँची में रेल मंडल सांसदों की बैठक, यात्री सुविधाओं व नई ट्रेनों पर जोर | Ranchi Railway MPs Meeting Focus on Passenger Amenities & New Trains

राँची में राँची और चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडल स्तरीय सांसदों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यात्री सुविधाओं, महिला सुरक्षा, रोजगार और रेलवे विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राँची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिला पुलिस की तैनाती और अतिरिक्त बोगी जोड़ने के निर्देश दिए।

श्री सेठ ने होली विशेष ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव तुरंत भेजने, राँची–मुरी शटल ट्रेन शुरू करने, तथा राँची से अयोध्या, लखनऊ, जयपुर, चेन्नई सहित अन्य शहरों के लिए नई ट्रेनों के प्रस्ताव भेजने को कहा।

स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के दौरान पुराने मंदिरों पर कार्रवाई से पहले स्थानीय समिति से संवाद करने, दुकानदारों के लिए अटल वेंडर मार्केट बनाने और धार्मिक व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में स्टेशन पुनर्विकास, नए फुटओवर ब्रिज, अंडरपास, पेयजल, शटल कनेक्टिविटी, रेलवे लाइन परियोजनाओं और चांडिल स्थित बड़े तालाब के पर्यटन विकास सहित कई बिंदुओं पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में कई सांसद, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन