Ranchi

राज्यपाल संतोष गंगवार से DC–SSP की शिष्टाचार मुलाकात | Governor Meets Ranchi DC & SSP on New Year

राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची श्री राकेश रंजन ने आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने माननीय राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिले से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने दोनों पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए वर्ष में जिला प्रशासन जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन