Ranchi

सारंडा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर | 15 Maoists Killed in Saranda Encounter Under Operation Medhaburu

चाईबासा के सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस महानिदेशक, झारखंड एवं महानिदेशक, सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने शीर्ष माओवादी अनल उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते को घेरते हुए मुठभेड़ में कुल 15 नक्सलियों को मार गिराया।

सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। मृतकों में 1 करोड़ से अधिक का इनामी कुख्यात माओवादी अनल सहित 11 की पहचान हो चुकी है।

झारखंड पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता बताते हुए शेष उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन