Ranchi

हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत तीन माओवादी ढेर

झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने खुफिया सूचना के आधार पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के करंडी गांव में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया गया।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो और नक्सली मारे गए हैं—25 लाख का इनामी नक्सल कमांडर रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का इनामी नक्सल कमांडर बीरसेन गंझू। इस सफल ऑपरेशन से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार, सहदेव सोरेन लंबे समय से राज्य और पड़ोसी इलाकों में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उस पर कई बड़े हमलों और सुरक्षाबलों की हत्या में शामिल होने के आरोप थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इस एनकाउंटर को झारखंड में नक्सल उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन