Ranchi

JSSC CGL 2023 Appointment Letter Distribution | मोरहाबादी मैदान में भव्य नियुक्ति समारोह

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL)-2023 में सफल अभ्यर्थियों को कल दिनांक 30 दिसंबर 2025 को राँची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नए साल से पहले यह आयोजन राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार एवं झारखंड की डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा ने आयोजन की पूरी रूपरेखा का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम की सफलता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज मोरहाबादी मैदान का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लेने की बात कही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन