Ranchi

Tupudana Bridgeford School Confluence 25: Sunil Gavaskar ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती खेल समारोह ‘कॉन्फ्लुएंस 25’ एक ऐतिहासिक अवसर बन गया। समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

गावस्कर ने छात्रों को सफलता, अनुशासन और समर्पण के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में धैर्य और दृढ़ निश्चय का पाठ पढ़ाते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर और रंगीन गुब्बारे उड़ाकर की गई। लगभग 910 छात्रों ने विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर समारोह को यादगार बनाया। 200 मीटर दौड़, 100 मीटर बाधा दौड़ सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

स्कूल अध्यक्ष श्री नारायण जालान, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती प्रियंका जालान और प्राचार्य श्री मुनीष दूबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्राचार्य ने इस दिन को स्कूल के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों—पारंपरिक नृत्य, योगासन, सामूहिक ड्रिल और लेजियम—ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन