sports Local Alerts Ranchi

डूरंड कप 2026 उद्घाटन मुकाबले के लिए जीरो टिकट वितरण शुरू, एक आईडी पर मिलेंगे 4 टिकट | Durand Cup 2026 Zero Ticket Distribution Begins, Get Up to 4 Tickets Per ID

135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन मुकाबले के लिए दर्शकों को बुधवार (22 जुलाई) से ‘जीरो टिकट’ मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार की ओर से सभी मुकाबलों में दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। हालांकि, स्टेडियम में प्रवेश के लिए जीरो टिकट लेना अनिवार्य होगा।

खेल निदेशालय के अनुसार, 26 जुलाई को होने वाले उद्घाटन मैच के लिए 22 जुलाई से टिकटों का वितरण शुरू किया जाएगा। टिकट प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। एक व्यक्ति को अधिकतम चार जीरो टिकट दिए जाएंगे। टिकट प्राप्त करने के लिए दर्शकों को अपना पहचान पत्र (आईडी) दिखाना होगा।

टिकट वितरण के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम परिसर में कुल 12 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें गेट नंबर-11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट नंबर-23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर शामिल हैं।

उद्घाटन मुकाबले के बाद होने वाले अन्य मैचों के लिए 27 जुलाई से संबंधित मुकाबलों के अनुसार अलग-अलग जीरो टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल