CityNews

झारखंड में घना कोहरा और बढ़ती ठंड का अलर्ट | Dense Fog and Cold Wave Alert in Jharkhand

झारखंड में ठंड के साथ-साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 20, 21 और 22 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रह सकती है। जिन जिलों में कोहरे का अधिक प्रभाव रहने का अनुमान है, उनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, राँची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ शामिल हैं।

इधर ठंड का प्रकोप भी तेज हो गया है। राँची, डालटनगंज, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार समेत पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं कांके में पारा गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड और बढ़ गई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन