झारखंड में सरकारी नियुक्तियों को मिली रफ्तार, 1910 CGL अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र!!
झारखंड में सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देते हुए राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। राजधानी राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कुल 1910 सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से 26 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष अभ्यर्थियों को विभागीय स्तर पर नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस अवसर पर कल्पना सोरेन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सांसद महुआ माजी सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही तदाशा मिश्रा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र, पौधा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

