जैप -1 के 146वें स्थापना दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में चार दिवसीय आनंद मेले का उद्घाटन सोमवार को किया गया। मेले का उद्घाटन राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एडीजी प्रिया दुबे, राँची एसएसपी सह जैप कमांडेंट राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में गोरखा बटालियन, जो वर्तमान में जैप वन के नाम से जानी जाती है, के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बटालियन ने अपनी वीरता, अनुशासन और सेवा भावना के लिए अनेक पुरस्कार हासिल किए हैं।
आनंद मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें वाहिनी की 14 कंपनियों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, नेपाल, दार्जिलिंग, बंगाल और अन्य क्षेत्रों के स्टॉल शामिल हैं। बिहार की प्रसिद्ध खुरमा, दार्जिलिंग की चाय और नेपाल के मसालों को विशेष पसंद किया जा रहा है।

