CityNews

झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने ली शपथ | Jharkhand High Court Gets New Chief Justice

झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने ली शपथ।

झारखंड हाईकोर्ट को शुक्रवार को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। लोकभवन स्थित बिरसा मुंडा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, महाधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

जस्टिस सोनक ने अपने विधिक करियर की शुरुआत 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल से की थी। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी पीठ में सिविल, संवैधानिक, श्रम, सेवा, पर्यावरण और कर कानून सहित कई क्षेत्रों में व्यापक प्रैक्टिस की। 21 जून 2013 को वे बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए।

गोवा के पणजी में जन्मे जस्टिस सोनक का कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। उनका स्थानांतरण बॉम्बे हाईकोर्ट से झारखंड किया गया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन