CityNews

आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—कोल्हान के लिए ऐतिहासिक कदम | Netaji Subhash Medical College Inaugurated in Adityapur

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे कोल्हान क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि उच्च स्तरीय मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का सपना अब साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल डॉक्टर तैयार करेगा, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी समाज की सेवा करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड में फिलहाल 10 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्षों में इनकी संख्या 20 तक पहुंचाने का है। चाईबासा, कोडरमा और बोकारो में नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण तेजी से चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में अब थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसे रोगों का बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े। संस्थान के चेयरमैन एम.एन. सिंह ने बताया कि कॉलेज 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हुआ है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन