डीएवी हेहल में इंग्लिश लिटरेचर कॉन्क्लेव का आयोजन, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग।
डीएवी हेहल विद्यालय के सभागार में आज 19 जनवरी 2026 को लिटरेचर (इंग्लिश) कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड की प्रोफेसर श्रेया भट्टाचार्जी, सिक्किम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अमिताभ भट्टाचार्जी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. प्रकाश चंद्र पांडा एवं डॉ. संदीप पॉल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत सीनियर विंग सुपरवाइजरी हेड बी. कार्तिक द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कॉन्क्लेव में कक्षा 11वीं के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने साहित्य को मानव जीवन से जोड़ने वाली सशक्त विधा बताते हुए कहा कि यह सहानुभूति, नैतिकता और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ बिपिन राय ने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों एन सी पाढ़ी, वी के पाण्डेय, सोभोन देव चक्रबर्ती, मौसमी मजूमदार, सर्बजीत मिश्रा एवं स्वाति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

