CityNews

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार, लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई | Public Grievance Hearing Led by DC Manjunath Bhajantri, Strict Action Against Negligent Officials

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में लोगों ने जमीन विवाद, पेंशन, प्रमाण-पत्र, राजस्व कार्यों में देरी और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं।

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इटकी अंचल के एक बुजुर्ग को जमीन से संबंधित कार्य के लिए बार-बार परेशान किए जाने की शिकायत पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी इटकी को फटकार लगाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया। साथ ही नगड़ी के एक राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सोनाहातु अंचल में पंजी-2 सुधार का मामला लंबे समय से लंबित रहने पर अंचल अधिकारी और संबंधित कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। वहीं, गेतलसुद डैम से विस्थापित 16 परिवारों द्वारा भू-माफियाओं के कब्जे की शिकायत पर उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुढ़मू थाना क्षेत्र से मारपीट और चोरी की शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। इसके अलावा नामकुम अंचल अधिकारी पर लगाए गए कथित गलत आरोपों की जांच के भी निर्देश दिए गए, ताकि निराधार आरोप लगाने वालों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन