भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को आधिकारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पदभार संभाल लिया। 14 दिसंबर 2025 को उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और सोमवार को चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को आधिकारिक मुहर मिल गई।
नया भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नवीन का स्वागत करते हुए उन्हें मुंह मीठा कराकर बधाई दी और उनके परिवार से भी सौजन्यपूर्वक मुलाकात की।
भाजपा के नेतृत्व में बदलाव को राष्ट्रीय राजनीतिक असर के रूप में देखा जा रहा है, और नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीतियों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

