CityNews

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर, हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान | Hemant Soren Donates Blood at Voluntary Blood Donation Camp in Jharkhand Assembly

झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान को महान मानवीय सेवा बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील की।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो, मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन