राँची में झारखण्ड पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज!!
राँची में 17वीं झारखण्ड राज्य स्तरीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। परेड मैदान, झा.रा.पु.-1, डोरंडा में हुए इस कार्यक्रम में पुलिस बल के उत्साह और अनुशासन की शानदार झलक देखने को मिली। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड, श्रीमती तदाशा मिश्रा, भा.पु.से. ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन भी सिखाते हैं।
राज्यभर से आए पुलिसकर्मी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल के बीच समन्वय, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करना है।

