Local Alerts Ranchi

राँची में वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों पर ₹7.64 लाख का जुर्माना | Vehicle Checking Drive in Ranchi, ₹7.64 Lakh Fine Imposed

राँची में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में नगड़ी, नामकुम और बेड़ो थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 153 वाहनों के कागजातों की सघन जांच की गई। इसमें वाहन टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच शामिल रही।

जांच में 24 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें टैक्स बकाया, फिटनेस और इंश्योरेंस समाप्त होना, PUC का अभाव, बिना परमिट संचालन और ओवरलोडिंग जैसी अनियमितताएं प्रमुख रहीं।

इन सभी दोषी वाहनों पर कुल ₹7,64,154 का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल