Local Alerts Ranchi

मलखंब खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, राज्यपाल से की मुलाकात | Jharkhand Mallakhamb Players Shine, Meet Governor

झारखंड के मलखंब खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सरगुजा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल कांस्य पदक हासिल किया। यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

इस मौके पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा ने राज्यपाल को खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के दम पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल