झारखंड में मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजे गुरुवार या शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने रिजल्ट को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मैट्रिक के साथ ही इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम भी एक साथ घोषित किए जा सकते हैं। जबकि इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
इस साल मैट्रिक परीक्षा में लगभग 4,23,861 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 3,24,321 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें साइंस के 90,579, कॉमर्स के 21,195 और आर्ट्स के 2,12,547 विद्यार्थी शामिल हैं।
अब छात्रों और अभिभावकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

