Local Alerts Ranchi

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 23 अप्रैल: 1857 के महानायक की गौरवगाथा | Veer Kunwar Singh Vijayotsav: Legend of 1857 Freedom Struggle

1857 का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम देश के इतिहास में आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना जाता है। इस संग्राम के महान वीर योद्धा थे 80 वर्षीय बाबू वीर कुंवर सिंह, जिन्होंने भोजपुर की धरती पर अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी थी। अंग्रेजों की तमाम कोशिशों के बावजूद भोजपुर लंबे समय तक स्वतंत्र रहा। 23 अप्रैल का दिन उनके विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

1857 के इस संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित है। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में जिस साहस और दृढ़ता का परिचय दिया, वह इतिहास में अद्वितीय माना जाता है। उनका जन्म 17 नवंबर 1777 को आरा के जगदीशपुर में हुआ था। वे अपनी नेतृत्व क्षमता और युद्ध कौशल के लिए प्रसिद्ध थे।

बाबू वीर कुंवर सिंह लंबे समय तक अपनी सेना के साथ अंग्रेजों से संघर्ष करते रहे। एक बार, जब वे बलिया के पास शिवपुरी घाट से रात के समय गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी अंग्रेजों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान उनके बांह में गोली लग गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्होंने अपनी घायल बांह को स्वयं काटकर गंगा में प्रवाहित कर दिया और लड़ाई जारी रखी।

अंततः उन्होंने अंग्रेजों को पराजित करते हुए 23 अप्रैल 1858 को अपने गढ़ जगदीशपुर लौटकर किले पर विजय प्राप्त की और वहां ब्रिटिश झंडे को उतारकर अपना ध्वज फहराया। इसी विजय की स्मृति में हर वर्ष 23 अप्रैल को ‘विजयोत्सव’ मनाया जाता है।

हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के कुछ ही दिनों बाद 26 अप्रैल 1858 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनका साहस और बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल