Local Alerts Ranchi

झारखंड टी-20 लीग से पहले छोटानागपुर रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी और टीम एंथम | Chotanagpur Royals Unveil New Jersey and Official Team Anthem Ahead of Jharkhand T20 League

झारखंड टी-20 लीग के आगामी सीज़न से पहले छोटानागपुर रॉयल्स ने सोमवार को कांके रोड स्थित मैरियट होटल में आयोजित भव्य समारोह में अपनी नई जर्सी और आधिकारिक टीम एंथम का अनावरण किया। कार्यक्रम में टीम के पदाधिकारी, कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ी एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस दौरान टीम की नई जर्सी लॉन्च की गई, जो झारखंड की क्रिकेटिंग पहचान, ऊर्जा और क्षेत्रीय गौरव को दर्शाती है। वहीं, टीम के आधिकारिक टीम एंथम भी लांच किया गया, जिसे खिलाड़ियों के जोश, संघर्ष और जीत की भावना को सामने लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
टीम प्रबंधन ने कहा कि छोटानागपुर रॉयल्स का लक्ष्य केवल मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि झारखंड की स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच और पहचान देना भी है। उन्होंने सभी समर्थकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सीज़न में टीम को समर्थन देने की अपील की। नई जर्सी, नए एंथम और नए उत्साह के साथ छोटानागपुर रॉयल्स झारखंड टी-20 लीग के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल