राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक गार्ड, बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है चोर मंदिर में घुसे और चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद अपराधियों ने दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी लूट ली और फरार हो गए।
घटना के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम किया गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार इस वारदात में राँची पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

