Local Alerts Ranchi

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, सियासत गरमाई | Big Blow to AAP: Raghav Chadha & 7 MPs Join BJP, Political Storm

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा सियासी झटका लगा है। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का एलान किया है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ कुल सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्यसभा में आप का भाजपा में विलय जैसी स्थिति बन गई है।

भाजपा के डीडीयू मार्ग स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में इन नेताओं का स्वागत किया गया। इस घटनाक्रम पर आप की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय सिंह ने इसे “ऑपरेशन लोटस” करार दिया, जबकि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर पंजाबियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित सांसदों के हस्ताक्षरित दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए गए हैं। इस घटनाक्रम से राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल