Local Alerts Ranchi

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का कर्टेन रेज़र भव्य, ऑड्रे हाउस में दिखी संस्कृति की झलक | Curtain Raiser of MP Cultural Festival 2026 Held Grandly in Ranchi

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 के तहत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम (1, 2 और 3 मई) का Curtain Raiser आज ऑड्रे हाउस, राँची में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद कलाकारों ने “वंदे मातरम्” पर मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक झलक भी देखने को मिली, जिसने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि नवोदित कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना भी है।

कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान कलाकारों और आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल