मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, राँची में पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
मुलाकात करने वाले अधिकारियों में आईजी जैप श्री सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग श्री अमन कुमार और पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां श्रीमती निधि द्विवेदी शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

