Local Alerts Ranchi

धुर्वा फिश मार्केट में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का औचक निरीक्षण, 10 दिन में सुधार के निर्देश | Minister Shilpi Neha Tirkey Inspects Dhurwa Fish Market

झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को धुर्वा स्थित शालिमार बाजार में संचालित हाईजेनिक फिश मार्केट और फिश फीड मिल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री ने बाजार संचालन को पारदर्शी बनाने के लिए एसओपी तैयार करने, रेंटल एग्रीमेंट और किराया निर्धारण को व्यवस्थित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को मिलने वाली सुविधाओं में भी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

जानकारी के अनुसार, इस बाजार में प्रतिदिन करीब 6 मीट्रिक टन मछलियों की आपूर्ति गैतलसूद जलाशय, चांडिल, कोनार, मैथन, पंचेत और मसानजोर जैसे प्रमुख जलाशयों से होती है।

मंत्री ने साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों को प्राथमिकता देने, फिश फीड मिल की आपूर्ति का अद्यतन रिकॉर्ड रखने और किसानों की जरूरतों के अनुसार फीड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के हर जिले में आधुनिक मत्स्य बाजार और प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाएंगे, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल