Local Alerts Ranchi

राँची में स्कूल वाहनों पर सख्ती, 93 वाहनों की जांच, 32 पर जुर्माना | School Vehicle Checking Drive in Ranchi, Fines Imposed

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को राँची में स्कूल वाहनों के खिलाफ बड़ा जांच अभियान चलाया गया। डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर क्षेत्रों में जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल वैन व बसों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान कुल 93 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें रोड टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

जांच में कई वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया। दस्तावेज अपडेट नहीं होने और ओवरलोडिंग के मामलों में 32 वाहनों पर कुल 2,04,550 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 78 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल सुरक्षित और नियमों का पालन करने वाले वाहनों से ही बच्चों को स्कूल भेजें।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल