Local Alerts Ranchi

राँची में जनगणना-2027 को लेकर ब्रीफिंग, स्व-गणना के लिए जागरूकता अभियान तेज | Census 2027 Self-Enumeration Awareness Drive in Ranchi

राँची नगर निगम सभागार में आज जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) को लेकर एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रौशनी खलखो ने की, जिसमें निगम के वार्ड पार्षदों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस दौरान महापौर ने स्वयं स्व-गणना कर इसकी उपयोगिता को बताया और सभी पार्षदों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पार्षदों की सक्रिय सहभागिता से आम नागरिकों के बीच जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया।

महापौर रौशनी खलखो ने कहा कि जनगणना-2027 देश के विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो सके।

उन्होंने जानकारी दी कि स्व-गणना की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल