Local Alerts Ranchi

डेफ क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित | CM Hemant Soren Honours Indian Deaf Cricket Team

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड डेफ (बधिर) क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टाटा डिगवाडीह स्टेडियम, धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट/सीरीज़ के फाइनल में नेपाल को हराकर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय डेफ क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि पूरे देश और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना राज्य की खेल प्रतिभा, समर्पण और क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, डेफ क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमार एवं अनुवादक रीमा साहु उपस्थित थीं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल