राँची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। बच्ची शनिवार 9 मई की शाम से गायब है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि राँची पुलिस लगातार सर्च अभियान और जांच में जुटी हुई है।
कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नंबर-02 निवासी अदिति शनिवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। इलाके के पास मौजूद बड़े नाले में भी तलाशी अभियान चलाया गया है।
इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। वहीं राँची police ने सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

