राँची में SSC GD परीक्षा के दौरान कथित तकनीकी गड़बड़ी और धांधली का मामला सामने आया है। पंडरा स्थित The Furturistic Online Examination Center में परीक्षा के दौरान कुछ कंप्यूटर सिस्टम के कर्सर अपने आप चलने की शिकायत मिली।
SSC से सूचना मिलने के बाद राँची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए परीक्षार्थी बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिलों से बताए जा रहे हैं। मामले में सुखदेवनगर थाना में FIR दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने जांच के दौरान 6 कंप्यूटर, CCTV DVR, राउटर, CPU, C-DAC बॉक्स, मोबाइल और टैब समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। साइबर एक्सपर्ट की मदद से यह जांच की जा रही है कि परीक्षा में तकनीकी छेड़छाड़ किसी बड़े गिरोह द्वारा की गई थी या नहीं।

