Local Alerts Ranchi

एलए गार्डेन स्कूल में एयरप्लेन और ड्रोन मॉडल्स का विशेष प्रदर्शन | Drone & Airplane Model Show Held at LA Garden School Ranchi

राँची के सामलोंग स्थित एलए गार्डेन स्कूल में शनिवार को एयरो मॉडल इंजीनियर संतोष राम द्वारा एयरप्लेन और ड्रोन मॉडल्स का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को विमान और ड्रोन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में संतोष राम ने अपनी टीम के सदस्य मंटू एवं चंदन के साथ विभिन्न एयरप्लेन मॉडल्स का प्रदर्शन करते हुए बताया कि विमान किस प्रकार काम करता है, उसके अलग-अलग हिस्सों की क्या भूमिका होती है और ड्रोन तकनीक आज के समय में किस तरह उपयोगी साबित हो रही है। छात्रों ने इस दौरान काफी उत्साह दिखाया और तकनीक से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और रोचक तरीके से जवाब दिया।

स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने न सिर्फ एयर मॉडल्स को करीब से देखा, बल्कि नई तकनीक और एयरो मॉडलिंग के बारे में कई नई जानकारियां भी हासिल कीं।

स्कूल के निदेशक सौरभ गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल