Local Alerts Ranchi

राँची में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन और संस्कृति पर जोर | Virat Hindu Sammelan Held in Ranchi, Focus on Sanatan and Culture

राजधानी राँची में रविवार को सकल हिंदू समाज द्वारा सरोवर महादेव, सेवा सदन पथ के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी सत्यनारायण महाराज ने कहा कि हिंदू समाज ने हमेशा धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म सृष्टि से पहले भी था और सृष्टि के बाद भी रहेगा।” उन्होंने प्रकृति के विभिन्न तत्वों, पृथ्वी, आकाश, वायु, जल और पेड़-पौधों को सनातन परंपरा से जुड़ा बताया।

स्वामी सत्यनारायण महाराज ने कहा कि कुछ लोग सरना और सनातन समाज के बीच मतभेद पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन हिंदू समाज हमेशा जनजातीय सरना समाज के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राँची महानगर के सह बौद्धिक प्रमुख पवन पाण्डेय ने कहा कि हिंदू समाज के विचारों से ही विश्व में शांति और समृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखता है।

सम्मेलन के संयोजक अशोक पुरोहित ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रताप नगर के कार्यवाह जितेंद्र भदानी ने किया।

सम्मेलन में दीपक पांडे, विशाल प्रेम अग्रवाल, विवेक भसीन, कैलाश केशरी, मनोज भदानी, भानु जलान, सुनील यादव, विष्णु जालान, कुशल जालान, वसंत शर्मा, नंद किशोर समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल