Local Alerts Ranchi

राँची में आधी रात सड़कों पर उतरे SSP राकेश रंजन | SSP Rakesh Ranjan Conducts Midnight Inspection in Ranchi

राजधानी राँची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन बीती देर रात खुद सड़कों पर उतर आए। आधी रात शहर के कई प्रमुख थानों का औचक निरीक्षण कर उन्होंने पुलिस व्यवस्था, रात्रि गश्ती और जवानों की सतर्कता का जायजा लिया। इस दौरान सिटी एसपी पारस राणा भी उनके साथ मौजूद रहे।

एसएसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। उन्होंने अलग-अलग थानों में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और पेट्रोलिंग व्यवस्था की जांच की। साथ ही थाना प्रभारियों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और हाल की घटनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा।

एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट कहा कि राजधानी में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान कई इलाकों में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। देर रात घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल