Local Alerts Ranchi

झारखंड विधानसभा महिला विकास समिति का महाराष्ट्र दौरा | Jharkhand Women Development Committee Maharashtra Visit

झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर है। सोमवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत समिति की अन्य सदस्यों ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन-पूजन किया और झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर परिसर से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र प्रवास के दौरान समिति के सदस्यों के साथ श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कल्पना सोरेन ने भगवान गणपति से झारखंड और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।

बताया गया कि झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा करती है, ताकि वहां की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली और बेहतर तौर-तरीकों को समझकर अपने दायित्वों के निर्वहन में उनका उपयोग किया जा सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल