Local Alerts Ranchi

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की मुलाकात | Hemant Soren Meets South Eastern Railway GM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की शिष्टाचार मुलाकात!!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन एवं रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में रेल सेवाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा रेलवे से जुड़ी विकासात्मक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में झारखंड में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न लंबित परियोजनाओं को गति देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर सीनियर डीसीएम रांची रेल मंडल श्रेया सिंह एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार भी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल