Local Alerts Ranchi

RTE के तहत राँची के निजी स्कूलों में 1036 बच्चों का चयन, ऑनलाइन लॉटरी से हुआ नामांकन | 1036 Children Selected Through Online Lottery for RTE Admissions in Ranchi

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत राँची जिले के निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का चयन किया गया।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई। ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन पांच निजी विद्यालयों के प्राचार्यों, पांच अभिभावकों और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया, ताकि प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

सत्र 2026-27 के नामांकन के लिए समाहरणालय भवन के ब्लॉक-ए स्थित कक्ष संख्या-608 में एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में ऑनलाइन लॉटरी संपन्न हुई। जिले के 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए कुल 1036 बच्चों का चयन किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत विद्यालयों के एक किलोमीटर दायरे में आने वाले आवेदनों से की गई। इस दौरान अतिकश कुमार का नाम सबसे पहले चयनित हुआ।

राँची एसडीओ कुमार रजत और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें अभिभावकों और संबंधित विभाग के कर्मियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन लॉटरी व्यवस्था से नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे पात्र बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित हो सके।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल