झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के संघर्ष, नेतृत्व और झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई तथा वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने उन्हें दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता बताते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ और युवा नेताओं के संघर्ष व बलिदान के कारण ही झारखंड को अलग राज्य का गौरव प्राप्त हुआ।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

